भाजपा ने किया धमाका मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर शिवपुरी जिले से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा बोले- सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीति-नीति ही बदल गई ग्वालियर, चंबल में कुचला जा रहा मूल कार्यकर्ताओं को | मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या की | भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 6 मई को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल |

IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज 

IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज 
स्पोर्ट्स डेस्क, एमपी दुनिया, अबू धाबी। किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने शुक्रवार को आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने यह मुकाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18.5 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर हासिल किया।  गेल ने राजस्थान के खिलाफ शतक से चूक गए। उन्होंने 63 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 99 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान स्ट्राइक रेट 157.14 का था। जब वह आज राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी पर उतरे तो वह इस मुकाम से सात छक्के दूर थे। आज के मैच में उन्होंने आठ छक्के लगाकर अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी-20 में अब उनके नाम 1001* छक्के हो गए हैं।  वह आईपीएल में भी सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह उनका 131वां मैच है और वह अभी तक यहां 349* छक्के जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 690 छक्के जड़े हैं। तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः ब्रेंडन मैक्कुलम (485 छक्के) व शेन वॉटसन (467 छक्के) हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर 447 छक्के के साथ आंद्रे रसेल हैं।  टी-20 में सर्वाधिक छक्के   नाम मैच छक्के क्रिस गेल 410 1001*  कीरोन पोलार्ड 524 690 ब्रेंडन मैक्कुलम 370 485 शेन वॉटसन 343 467 आंद्रे रसेल 339 447

Kohli vs Gambhir: 'तो अब तू मुझे सिखाएगा', चश्मदीद ने बताई कोहली और...

Kohli vs Gambhir: 'तो अब तू मुझे सिखाएगा', चश्मदीद ने बताई कोहली और गंभीर के बीच विवाद की पूरी कहानी, जानें

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच ने जान फूंक दी। इस...

इंदौर के बाद अहमदाबाद की पिच चर्चा में: ऑस्ट्रेलियाई...

इंदौर के बाद अहमदाबाद की पिच चर्चा में: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- मैच से 12 घंटे पहले भी नहीं पता मुकाबला किस पिच पर होगा

Mpdunia sports desk, march 8, 2023 अहमदाबाद। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी...

केकेआर-दिल्ली केपिटल्स मैच आखिर में धड़कनें बढ़ा गया ...

केकेआर-दिल्ली केपिटल्स मैच आखिर में धड़कनें बढ़ा गया  मैचः 23 गेंद में 7 रन देकर 6 विकेट लिए दिल्ली आए गेंदबाजों ने, जानिए सब कुछ कैसे हुआ

एमपीदुनिया खेल डेस्क, दुबई। टी20 क्रिकेट में काफी रोमांचक मुकाबले देखे हैं अब इसमें एक और मैच...

IPL 2021 के शेड्यूल का ऐलान होते ही चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा...

IPL 2021 के शेड्यूल का ऐलान होते ही चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा झटका, धोनी की प्लानिंग पर पानी फिरा!

एमपीदुनिया खेल डेस्क नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9...

IPL 2021: 9 अप्रैल से 6 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, नरेंद्र...

IPL 2021: 9 अप्रैल से 6 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को फाइनल

एमपीदुनिया खेल डेस्क नई दिल्ली। बीसीसीआई (Bcci) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) का शेड्यूल कर दिया है. टी20 लीग के...