भाजपा ने किया धमाका मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर शिवपुरी जिले से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा बोले- सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीति-नीति ही बदल गई ग्वालियर, चंबल में कुचला जा रहा मूल कार्यकर्ताओं को | मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या की | भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 6 मई को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल |

मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या दो परिवारों में 10 साल से चल रही थी रंजिश मृतकों में तीन महिलाएं भी

मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या दो परिवारों में 10 साल से चल रही थी रंजिश मृतकों में तीन महिलाएं भी
ग्वालियर(एमपी दुनिया न्यूज)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सटे मुरैना जिले के ग्राम लेपा भिड़ोसा में शुक्रवार को लोमहर्षक हत्याकांड हो गई। इसमे एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों परिवारों के बीच 10 वर्षों से रंजिश थी। मृतकों के परिजनों ने आरोपी परिवार के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। तीन लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्रसिंह कांग्रेस विधायक हैं। मुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है। गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्रसिंह व संजू पुत्र गजेंद्रसिंह शामिल है। विनोदसिंह पुत्र सुरेशसिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्रसिंह घायल हुए है। विवाद के चलते 2014 में भी हुई थीं 3 हत्याएं लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से राधे तोमर के परिवार वालों ने हमला किया। लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पानसिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।'

गोंडवाना ने किया पुलिस पर हमला,हालात बेकाबू...

गोंडवाना ने किया पुलिस पर हमला,हालात बेकाबू एएसपी,चंदिया टीआई सहित आधे दर्जन पुलिस कर्मी घायल

एमपीदुनिया न्यूज़, उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे गोंडवाना...

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव भाजपा ने सात सांसद मैदान में...

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव भाजपा ने सात सांसद मैदान में उतारे,  39 सीटों की दूसरी सूची जारी, प्रह्लाद पटेल, नरेंद्रसिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गज मैदान में

एमपी दुनिया न्यूज भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 39 नामों की...

मप्र में विधानसभा चुनाव से किस बेबाकी से हर बात स्वीकार...

मप्र में विधानसभा चुनाव से किस बेबाकी से हर बात स्वीकार कर रहे हैं मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

मप्र सरकार में नम्बर तीन की जगह रखने वाले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बहुत कम ही कैमरे के सामने...

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी कुछ भी कहो मजमा तो शिवराज ही...

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी                   कुछ भी कहो मजमा तो शिवराज ही जमा पाते हैं

अरविंद तिवारी कोई कुछ भी कहे, लेकिन बिना शिवराजसिंह चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा भीड़ नहीं...

पांव से नहीं जेहन से अपाहिज़ बिरादारी

पांव से नहीं जेहन से अपाहिज़ बिरादारी

एका एक भक्तों को इंडिया से एलर्जी हो गई और ये शब्द अंग्रेजों का दिया होकर गुलामी का प्रतीक करार...