क्रूज रेव पार्टी: सेनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी मुनमुन धमेचा! वीडियो में किया जा दावा
Mpdunia desk
मुंबई। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिमसें एक लड़की सेनिटरी पेड में ड्रग्स छुपाकर ले जाती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि, ये उसी क्रूज रेव पार्टी का वीडियो है। जिसमे शाहरुख खान का बेटा पकड़ाया था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर छापेमारी की थी, जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोग रेव पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। इस छापेमारी में पुलिस ने आर्यन के साथ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उनके दोस्त अरबाज खान और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। जब एनसीबी ने इस पार्टी में छापेमारी की थी, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, यहां पर मुनमुन धमेचा सेनिटरी पेड्स में ड्रग्स छुपाकर लाई थीं। हालांकि, इस खबर की किसी ने पुष्टि नही की थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे सेनिटरी पेड्स में ड्रग्स छुपाकर पार्टी के अंदर लेकर जाया जा रहा है।
दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एनसीबी ने ही इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, कैसे एक लड़की सेनिटरी पेड्स में ड्रग्स छिपा रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था।
इस वीडियो के ऊपर लिखा है, शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुई। हालांकि, इस रिपोर्ट में उस लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से एमपी दुनिया डॉट कॉम इस वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं करता है।
मुनमुन धमेचा के भाई का बयान
मुनमुन धमेचा की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा ने ‘टाइम्स नाओ’ से बातचीत की थी, जिसमें सिद्धार्थ ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात खारीज की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एजेंसी को झूठा तक बताया था। उन्होंने कहा कि, ये सबकुछ झूठ है। जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।
जानें कौन हैं मुनमुन धमेचा
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा एक मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि, वह मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वह काफी समय से दिल्ली में रहती हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर जो अकाउंट मुनमुन का बताया जा रहा है, उस पर उनकी पार्टी की काफी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इस दौरान उनके साथ कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वह आर्थर जेल में बंद हैं।
एमपी दुनिया मनोरंजन डेस्क
नईदिल्ली।
टॉम क्रूज के तीन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक...
एमपीदुनिया डेस्क
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने शनिवार सुबह बेटे को जन्म दिया है।...
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लिखा है, ‘मैं डींग नहीं मारना चाहती. मैं फेयरनेस क्रीम्स के विज्ञापन नहीं...
एमपी दुनिया बॉलीवुड डेस्क1
मुम्बई। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'तांडव (Tandav)' से जुड़े लोगों को अग्रिम...
मुंबई। फिल्मों में हीरो-हिरोइन की लव स्टोरी में विलेन बने खड़ूस मम्मी-पापा को तो आपने 80 और 90 के...