भाजपा ने किया धमाका मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर शिवपुरी जिले से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा बोले- सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीति-नीति ही बदल गई ग्वालियर, चंबल में कुचला जा रहा मूल कार्यकर्ताओं को | मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या की | भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 6 मई को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल |

खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह का निधन, कोरोना के चलते मेदांता दिल्ली में थे उपचाररत, कल शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार

खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह का निधन, कोरोना के चलते मेदांता दिल्ली में थे उपचाररत, कल शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार
भोपाल। खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ निधन। पिछले लगभग 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । ज्यादा सीरियस होने की वजह से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था । उनका अंतिम संस्कार शाहपुर बुरहानपुर में होगा। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। पिछले लगभग 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । ज्यादा सीरियस होने की वजह से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। चौहान के बेटे हर्षवर्धन ने इसकी पिता के निधन की पुष्टि की है। नंदकुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर शाम 4 बजे तक विमान से खंडवा लाया जाएगा, जहां से गृहग्राम शाहपुर ले जाया जाएगा। बुधवार को उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। ऐसा रहा नंदकुमार सिंह चौहान का राजनीतिक सफर बुरहानपुर जिले के शाहपुर में नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितंबर 1952 में हुआ था। पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा के बाद उन्होंने राजनीति को अपने कैरियर के रूप में चुना और भाजपा में शामिल हुए। बुरहानपुर जिले में स्थित शाहपुर नगर पालिका में वर्ष 1978-80 व1983-87 तक शाहपूर बुरहानपुर अध्यक्ष के तौर पर भाजपा से विजय होकर नगर अध्यक्ष रहे। इसके बाद सन् 1985-96 तक लगातार 2 बार भाजपा से विजयी हो कर मध्य प्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर क्षेत्र से विधायक रहे थे। सन 1996 को 11वें लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार बनाया था। इसमें वें विजयी हुए थे, लेकिन उनका कार्यकाल1996-97 तक ही रहा। क्योकि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने अपना त्यागपत्र दे कर सरकार निरस्त कर दी थी। इसके बाद सन 1998 में उपचुनाव में 12वीं लोकसभा चुनाव में वे दूसरी बार खंडवा क्षेत्र से विजयी हुए थे। यह कार्यकाल भी 1998-99 तक ही रहा जिसका मुख्य कारण वाजपेयी सरकार के समर्थक पार्टी का समर्थन वापस लेना था। सन 1999 में 13वीं लोकसभा उपचुनाव में फिर से भाजपा ने खंडवा क्षेत्र से इन्हें उम्मीदवार बनाया। इसमें भी वें तीसरी बार विजयी हुए। इसने इनका कार्यकाल 1999-2004 तक 5 वर्ष पूर्ण चला। इसके बाद सन 2004 में 14वीं लोकसभा चुनाव में वे चौथी बार फिर से खंडवा क्षेत्र से सांसद का चुनाव जीत कर विजयी हुए परंतु वे विपक्ष में बैठे क्योकिं केंद्र में मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार बन चुकी थी। फिर सन 2009 के 15वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से खंडवा क्षेत्र से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया परंतु इस बार वे कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव से चुनाव हार गए थे। उन्हें पार्टी ने मध्य प्रदेश राज्य का भाजपा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था परंतु सन 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें हटाकर नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। उन्हें 16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुन: खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। इसमें वे चुनाव में विजयी हुए। उन्हें पुन: मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था व सन 2018 में उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से दे दिया। ताकि वे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य कर सकें।

मप्र विधानसभा चुनाव- भाजपा की चिंता मतदान कम न हो

मप्र विधानसभा चुनाव-  भाजपा की चिंता मतदान कम न हो

ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त कश्मकशपूर्ण...

मंदसौर से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया से शहर से जुड़े हर...

मंदसौर से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया से शहर से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाक बात

मंदसौर से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वह क्या सोचते हैं और आगे...

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी साफ-साफ है दिल्ली का संकेत, समझने...

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी साफ-साफ है दिल्ली का संकेत, समझने वाले समझ भी गए

अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं... नरेंद्रसिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और...

नईदुनिया-जागरण फोरम पर लाइव देखिए मप्र की बात

नईदुनिया-जागरण फोरम पर लाइव देखिए मप्र की बात

नईदुनिया-जागरण फोरम पर लाइव देखिए मप्र की बात

गोंडवाना ने किया पुलिस पर हमला,हालात बेकाबू...

गोंडवाना ने किया पुलिस पर हमला,हालात बेकाबू एएसपी,चंदिया टीआई सहित आधे दर्जन पुलिस कर्मी घायल

एमपीदुनिया न्यूज़, उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे गोंडवाना...