भाजपा ने किया धमाका मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर शिवपुरी जिले से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा बोले- सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीति-नीति ही बदल गई ग्वालियर, चंबल में कुचला जा रहा मूल कार्यकर्ताओं को | मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या की | भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 6 मई को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल |

शिवराज नेबड़े किसान नेता को कैसे दूर किया किसान आंदोलन से, ज़ी टीवी को बाय-बाय कह कर नए प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर - और भी बहुत कुछ पढ़िए आज

शिवराज नेबड़े किसान नेता को कैसे दूर किया किसान आंदोलन से, ज़ी टीवी को बाय-बाय कह कर नए प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर - और भी बहुत कुछ पढ़िए आज
राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं - अपने मास्टर स्ट्रोक के लिए मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन से एक बड़े नेता वी एम सिंह को अलग करने में महती भूमिका अदा की है। वी एम सिंह किसानों का एक बड़ा और सक्रिय संगठन चलाते हैं। 26 जनवरी की हिंसा के बाद वी एम सिंह ने आंदोलन से अलग होने का ऐलान कर दिया। असल में इसके पीछे की कहानी ये है कि वी एम सिंह की मध्यप्रदेश में सैकड़ों एकड़ जमीन है; जिसको लेकर उनकी अपनी चचेरी बहन मेनका गांधी के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीने पहले वी एम सिंह के पक्ष में फैसला दिया है, लेकिन इस निर्णय को मध्यप्रदेश सरकार मेनका गांधी के दबाव में उस तरह लागू नहीं करवा रही जैसा वी एम सिंह चाहते हैं। इस सिलसिले में वी एम सिंह मध्यप्रदेश के कई बड़े नेताओं से मदद मांग चुके हैं। अब शायद मदद मिल जाए....!! - कमलनाथ जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भले ही सज्जन सिंह वर्मा की पूछपरख कम रही हो लेकिन इन दिनों तो कांग्रेस में वर्मा की तूती बोल रही है। इससे कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर का परेशान होना स्वभाविक है‌ क्योंकि कई निर्णय वर्मा की पसंद पर हो रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव इन दिनों कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। इन चुनावों से जुड़े निर्णयों में वर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम इंदौर में पार्षद पद का टिकट चाहने वालों की भीड़ सबसे ज्यादा वर्मा के इर्द-गिर्द ही देखी जा रही है। खुद वर्मा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा जब वे भोपाल में होते हैं तब उनके निवास पर रहता है। - कोप भवन में दादा दयालु। जी हां, विधायक रमेश मेंदोला इन दिनों कोप भवन में ही हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित समिति का सह संयोजक बनाए जाने के बाद से ही इंदौर में महापौर तक के लिए भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे दादा कोप भवन में ही हैं। इस समिति की बैठक में वे शामिल ही नहीं हुए। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान विधायकों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की चर्चा से भी उन्होंने दूरी बनाकर रखी। कार्यालय में प्रभारी महासचिव मुरलीधर राव की मौजूदगी के दौरान भी दादा गैरहाजिर रहे। वैलेंटाइन डे के दिन जरूर कैलाश विजयवर्गीय उन्हें लेकर ओंकारेश्वर गए। दोनों ने कनकेश्वरी देवी के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। - छोटे यानी छोटे यादव एक बार फिर छोटे ही रह गए। कुछ दिनों पहले जब दिग्विजय सिंह इंदौर आए थे तब रेसीडेंसी कोठी पर कांग्रेस के लोगों से मिलते वक्त उन्होंने छोटे यादव को अपने पास बुला कर कहा था- छोटे तुम्हारे साथ अन्याय हुआ है। इस बार महापौर का चुनाव तुम्हें ही लड़वाएंगे। ‌दिग्विजय ने जब यह कहा था तब इंदौर का महापौर पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा इसका फैसला नहीं हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री के चाहने के बावजूद शायद महापौर पद का चुनाव लड़ना छोटे यादव के भाग्य में नहीं था। इंदौर का महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया और एक बार फिर छोटे यादव दौड़ से बाहर हो गए। ‌ - एक बड़ी जांच एजेंसी के प्रमुख पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अफसर संजय राणा इसी एजेंसी से जुड़े कुछ मामलों में जांच में उलझते दिख रहे हैं। जांच भी उसी एजेंसी के हाथ में आ सकती है जिसके किसी समय में वे सर्वेसर्वा रहे हैं। दरअसल सेवानिवृत्ति के पहले राणा ने भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों की फाइल बंद कर दी। इसके पीछे जो तर्क दिए गए हैं वे भी बहुत चौंकाने वाले हैं। राणा के इस कदम से जिन लोगों को राहत मिली है उनमें से कई अफसर इंदौर के भी हैं और जो भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात है। मामला लोकायुक्त के ध्यान में भी आ चुका है और सरकार भी इससे वाकिफ है। ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं कि सेवानिवृत्ति के पहले ताबड़तोड़ लिए गए निर्णय राणा के लिए परेशानी का कारण बन जाएं। - करीब 1 महीने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे एम गोपाल रेड्डी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस के लिए फंड रेजर की भूमिका निभाना उनके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन जाएगा। रेड्डी कई केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं और अभी तो भ्रष्टाचार के कुछ मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। इसके पहले केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तलब किए जाने पर रेड्डी ने खुद को कोरोना संक्रमित बताते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। केंद्रीय एजेंसियों के इस शिकंजे के बाद रेड्डी का तेलंगाना सरकार में आम भूमिका में आना भी टल गया है। - ऐसे समय जब प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर बदले जा चुके हैं और कुछ और बदले जाना हैं, दो विभागों के प्रबंध संचालक अपने-अपने निगम मंडलों से निकलने और कलेक्टरी पाने के लिए बहुत बेताब हैं। इनमें से एक हैं सीधी भर्ती वाले अफसर एस विश्वनाथन और दूसरे बहुत अच्छा परफॉर्मेंस देने के बाद नरसिंहपुर से हटाए गए प्रमोटी आईएएस दीपक सक्सेना। यदि कलेक्टरों की पोस्टिंग में राजनीतिक सिफारिश के बजाय मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के मेरिट के फार्मूले को ही बरकरार रखा गया तो फिर आने वाले समय में इन दोनों अफसरों का कलेक्टर बनना तय है। - आखिरकार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में वकील कोटे से नए जजों की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट कोलोजियम तक पहुंच गया है। अंतिम फैसला यहीं से होना है। अंदर खाने की खबर यह है कि जो 7 नाम मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से आगे बढ़े थे उसमें से मात्र एक को हाई कोर्ट जज के पद पर नियुक्ति के लिए फिट पाया गया है और यह नाम है मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव का। 2 नाम ऐसे हैं जिन पर केंद्रीय विधि मंत्रालय की पड़ताल को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम अनदेखा कर सकता है यानी इन्हें भी हाई कोर्ट जज के लिए मौका मिल सकता है। यानी कुल मिलाकर जो 7 नाम आगे बढ़े हैं उनमें से 3 से ज्यादा के हाई कोर्ट जज बनने के आसार नहीं है। चलते चलते प्रदेश की दो बड़ी जांच एजेंसियों लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के डीजी राजीव टंडन और अजय शर्मा का एक ही दिन इंदौर में रहना और कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात करना क्या संकेत देता है। इसी दिन लोकायुक्त के पूर्व डीजी अनिल कुमार भी इंदौर में ही थे। पुछल्ला नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेसियों के बीच जो जूतम पैजार शुरू हो गई है उसके मद्देनजर कांग्रेस के बड़े नेता इस बात का पुख्ता इंतजाम करने में लगे हैं कि 21 फरवरी को कमलनाथ की मौजूदगी में इंदौर में होने वाला संभागीय सम्मेलन शांतिपूर्ण हो जाए। ऐसे आयोजनों को लेकर पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा है। अब बात मीडिया की - दिनेश गुप्ता और मनीष दीक्षित के बाद मंत्रालय और ब्यूरोक्रेसी से संबंधित रिपोर्टिंग के लिए हरीश दिवेकर हमेशा चर्चित रहे हैं। उन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक कीं। सुनने में यह आ रहा है कि दिवेकर ज़ी टीवी को बाय-बाय करने का निर्णय ले चुके हैं और उनका अगला मुकाम आनंद पांडे का डिजिटल प्लेटफॉर्म रहेगा। ‌ - अपने संपादकों की स्वतंत्रता हड़पने के लिए कुख्यात दैनिक भास्कर के स्टेट हेड अवनीश जैन को भोपाल संस्करण की संपादक उपमिता वाजपेई से पंगा लेना भारी पड़ सकता है। - सिटी भास्कर इंदौर की प्रभारी अंकिता जोशी जल्दी ही इसी समूह में मुंबई में कोई बड़ी भूमिका निभाती नजर आ सकती है। - दैनिक भास्कर राज एक्सप्रेस और नई दुनिया में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद वायवर जल्दी ही किसी नए मुकाम पर देखे जा सकते हैं। - पुलिस मुख्यालय में जबरदस्त पकड़ रखने वाले अभिषेक दुबे का पोर्टल नारद मुनि डॉट कॉम इन दिनों बहुत चर्चा में है। उक्त पोर्टल के माध्यम से दुबे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मप्र विधानसभा चुनाव- भाजपा की चिंता मतदान कम न हो

मप्र विधानसभा चुनाव-  भाजपा की चिंता मतदान कम न हो

ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त कश्मकशपूर्ण...

मंदसौर से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया से शहर से जुड़े हर...

मंदसौर से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया से शहर से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाक बात

मंदसौर से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वह क्या सोचते हैं और आगे...

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी साफ-साफ है दिल्ली का संकेत, समझने...

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी साफ-साफ है दिल्ली का संकेत, समझने वाले समझ भी गए

अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं... नरेंद्रसिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और...

नईदुनिया-जागरण फोरम पर लाइव देखिए मप्र की बात

नईदुनिया-जागरण फोरम पर लाइव देखिए मप्र की बात

नईदुनिया-जागरण फोरम पर लाइव देखिए मप्र की बात

गोंडवाना ने किया पुलिस पर हमला,हालात बेकाबू...

गोंडवाना ने किया पुलिस पर हमला,हालात बेकाबू एएसपी,चंदिया टीआई सहित आधे दर्जन पुलिस कर्मी घायल

एमपीदुनिया न्यूज़, उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे गोंडवाना...