भाजपा ने किया धमाका मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर शिवपुरी जिले से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा बोले- सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीति-नीति ही बदल गई ग्वालियर, चंबल में कुचला जा रहा मूल कार्यकर्ताओं को | मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या की | भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 6 मई को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल |

रेडियोएक्टिव डिवाइस भी हो सकती है उत्तराखंड में तबाही की वजह! 1965 में CIA और IB के सीक्रेट मिशन में पहाड़ पर हुआ था गुम

रेडियोएक्टिव डिवाइस भी हो सकती है  उत्तराखंड में तबाही की वजह! 1965 में CIA और IB के सीक्रेट मिशन में पहाड़ पर हुआ था गुम
एमपीदुनिया डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को गलेशियर फटने से मची तबाही की वजह रैनी गांव पास 55 साल पहले बर्फ के पहाड़ो में गुम हुई रेडियोएक्टिव डिवाइस से पैदा हुई गर्मी भी हो सकती है। 1965 में सीआईए और आईबी के नंदादेवी पर एक सीक्रेट मिशन के दौरान ये डिवाइस खो गया था। सूत्र बताते हैं कि इस मिशन में चीन की जासूसी करने के लिए सीक्रेट एजेंटों को न्यूक्लियर पावर्ड सर्विलांस इक्विपमेंट को पहाड़ की चोटी पर प्लांट करना था। हालांकि, अभियान का संचालन करने वाली पर्वतारोहण टीम को एक बर्फ़ीले तूफ़ान का सामना करना पड़ा और पर्वत के बेस पर डिवाइस छोड़ कर वापस लौटना पड़ा। एक साल बाद, जब वे इस क्षेत्र में वापस गए, तो उन्हें ये डिवाइस नहीं मिला। बाद में भी इसका पता लगाने के लिए अभियान भी चलाए गए लेकिन डिवाइस का कुछ पता नहीं चल पाया था। इस डिवाइस का लाइफ स्पैन 100 सालों का है और माना जाता है कि यह अभी भी क्षेत्र में कहीं है। रविवार को नंदादेवी के बायोस्फीयर में स्थित चमोली जिले के रेनी गांव के पास बाढ़ ने तबाही मचाई तब ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने हवा में एक अत्यंत तीखी गंध महसूस की। जब पहाड़ का मलबा लुढ़क पर ऋषिगंगा नदी में गिर रहा था उस वक्त ये गंध आ रही थी। जुगुजू गांव की निवासी देवेश्वरी देवी ने कहा, गंध इतनी तीव्र थी कि हम कुछ समय तक सांस नहीं ले पा रहे थे। यदि यह केवल मलबा और बर्फ होता, तो इस तरह की गंध नहीं होती। देवेश्वरी देवी ने कहा, इसने हमारे गांव में नई चिंताओं को जन्म दिया है। इस तबाही पीछे लंबे समय से खोया हुआ रेडियोएक्टिव डिवाइस हो सकता है जिसके बारे में हमारे बजुर्ग बताया करते थे। बता दें की देवेश्वरी देवी जिस जुगुजू गांव की निवासी है उस गांव के कुछ पुरुषों ने 1965 के अभियान के दौरान पोर्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी। संयोग से, 1965 के अभियान में पोर्टर के तौर पर अपनी सेवाएं देने वाले कार्तिकसिंह की पत्नी इमरती देवी (90) की भी इस बाढ़ में मौत हो गई। रेडियोएक्टिव डिवाइस के बारे में ग्रामीणों की चिंता इस फैक्ट से भी है कि नंदादेवी (वेस्ट) बेस कैंप ठीक उसी जगह पर स्थित है, जहां से ऋषिगंगा नदी निकलती है। 2018 में, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नंदा देवी रेंज में रेडियोएक्टिव डिवाइस से प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह भी किया था। एक और ग्रामीण संग्रामसिंह रावत ने कहा कि हमें बताया जाता है कि 1965 के अभियान के दौरान, पर्वतारोहण दल जब बेस कैंप से ऊपर था तो उन्हें खराब मौसम का सामना करना पड़ा और डिवाइस को एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ना पड़ा। यदि डिवाइस क्षेत्र में कहीं बर्फ के नीचे दबा हुआ हैंऔर गर्मी विकीर्ण कर रहा है, तो निश्चित रूप से बर्फ का पिघलना और हिमस्खलन और अधिक होगा। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि अधिक आपदाएं होने से पहले डिवाइस के लिए एक खोज अभियान तुरंत शुरू करें।

भाजपा ने फिर चौंकाया, हारे नेताओं को भी लोकसभा टिकट

भाजपा ने फिर चौंकाया, हारे नेताओं को भी लोकसभा टिकट

एमपीदुनिया डेस्क नईदिल्ली।जैसी संभावना थी, वही हुआ। लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई नहीं और भाजपा...

शहडोल जिले में राहुल गांधी लाइव

शहडोल जिले में राहुल गांधी लाइव

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राहल गांधी की लाइव सभा

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेन्स लाइव

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेन्स लाइव

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेन्स लाइव

आखिर कहा से शुरू हुई मोदी-शिवराज की तकरार

आखिर कहा से शुरू हुई मोदी-शिवराज की तकरार

देश के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा और अभिज्ञान प्रकाश बता रहे हैं शिवराज को डाउन करने के कारण।

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव