भाजपा ने किया धमाका मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर शिवपुरी जिले से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा बोले- सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीति-नीति ही बदल गई ग्वालियर, चंबल में कुचला जा रहा मूल कार्यकर्ताओं को | मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या की | भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 6 मई को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल |

उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र बोले सात शव बरामद, 125 लोगों के लापता होने की आशंका, राहत एवं बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र बोले सात शव बरामद, 125 लोगों के लापता होने की आशंका, राहत एवं बचाव कार्य जारी
न्यूज डेस्क, एमपी दुनिया, देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बचाव और राहत कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता है, इसमें पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक चमोली में आई आपदा में कम से कम 125 लोगों के लापता होने की जानकारी है। सात शव बरामद कर लिए गए हैं। नुकसान का आकलन जारी है, जबकि कारण भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, उन्होंने आपदा में मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। रविवार देर शाम आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा नीति घाटी में रेणी गांव के पास ऋषि गंगा में अचानक पानी और मलबा आने की जानकारी मिली थी। यहां पर दो जल विद्युत परियोजनाएं हैं और दोनों को ही नुकसान हुआ है। करीब 13 मेगावाट की एक परियोजना में 35-36 लोग काम करते थे। इसी परियोजना से पांच किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना में करीब 176 श्रमिक कार्यरत थे, उनका रिकॉर्ड गायब हो गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। उन्होंने खुद हवाई सर्वे किया और इसके बाद गाड़ी से रेणी गांव तक पहुंचे। देर शाम तक पानी का बहाव श्रीनगर आते-आते धीमा हो गया था और इससे आगे किसी खतरे की आशंका नहीं जताई जा रही है। करीब 40 लोगों को बचा भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय सरकार का पूरा ध्यान राहत और बचाव पर है। देर शाम तक धौली गंगा पर रैणी गांव को अन्य से जोड़ने वाला 90 स्पान का मोटर पुल और चार अन्य झूला पुलों के बहने की जानकारी है। धौली गंगा के एक किनारे पर करीब 17 गांव हैं, जो सड़क न होने के कारण संपर्क से कट गए हैं। इनमें से 11 गांव माइग्रेटरी हैं और सर्दियों में इन गांवों के लोग गोपेश्वर आ जाते हैं। दो सुरंगों तक पहुंचने की कोशिश जारी मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों जल विद्युत परियोजनाओं की दो सुरंगे हैं। एक सुरंग करीब 150 मीटर की है और दूसरी करीब 250 मीटर की है। एक सुरंग में करीब 15 लोगों और दूसरी सुरंग में करीब 35 लोगों के फंसे होने का अनुमान है। 250 मीटर वाली सुरंग को देर शाम तक आईटीबीपी ने करीब 150 मीटर खोद लिया था। यहां मशीन न पहुंच पाने के कारण काम धीमी गति से हो रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने किए फोन मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही फोन किया। उस समय वे हेलीकाप्टर में थे। हवाई सर्वे के बाद वे जिस समय लौट रहे थे, उस समय फिर फोन आया। प्रधानमंत्री ने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है। इसी तरह राष्ट्रपति ने भी फोन किया और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी दो बार फोन कर जानकारी ली। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी फोन किया। स्थानीय लोगों के हताहत होने की जानकारी नहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि जल विद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले स्थानीय लोग रविवार होने के कारण अवकाश पर थे। रैणी गांव के एक भेड़ पालक की भेड़ आपदा की भेंट चढ़ने की जानकारी है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सबसे पहले सोशल मीडिया से जानकारी मिली और अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। आपदा के समय संवाद का स्तर बेहतर रहा और राहत एवं बचाव टीम तुरंत सक्रिय हुईं।  रुद्रप्रयाग तक आते-आते सामान्य हो गया था बहाव मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार, श्रीनगर आदि के लिए हालात सामान्य हैं। एतिहातन तटीय इलाके खाली कराए गए हैं और श्रीनगर के बांध का पानी कम कर दिया गया था।  कारण का अभी पता नहीं, नुकसान का आकलन नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमस्खलन है या कोई झील टूटी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इतना जरूर कह सकती है कि राहत और बचाव के लिए सभी कुछ मौजूद है। उत्तराखंड के लोग साहसी, किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं : पीएम मोदी चमोली जिले के रैणी गांव से ऊपर ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। उस समय वह पश्चिमी बंगाल में चुनावी जनसभा में थे। जनसभा में ही उन्होंने उत्तराखंड में आई आपदा का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड के लोग साहसी हैं और वे किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं। बाढ़ की घटना के बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक सब अलर्ट हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि घटना पर बराबर नजर लगाए हुए हैं। भारत देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है, राष्ट्र सबकी सुरक्षा की प्रार्थना करता है। वह वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। एनडीआरएफ ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने सारे कार्यक्रम रद कर चमोली जिले के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की और पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। एक ग्लेशियर टूटने की वजह से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया। नुकसान की खबरें धीरे-धीरे आ रही हैं। मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, एनडीआरएफ के अफसरों से निरंतर संपर्क में हूं। वहां राहत व बचाव का कार्य पुरजोर करने का प्रयास चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कोई कमी न हो, इस पर जोर दिया जा रहा है। वहां दो एक दिन पहले ही काफी बर्फबारी भी हुई थी। मौसम काफी ठंडा है। लोगों की परेशानी कम से कम करने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं, जिनका कोई सदस्य फौज में न हो। वहां के लोगों का हौसला किसी भी आपदा को मात दे सकता है। उत्तराखंड के साहसिक लोगों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है।

भाजपा ने फिर चौंकाया, हारे नेताओं को भी लोकसभा टिकट

भाजपा ने फिर चौंकाया, हारे नेताओं को भी लोकसभा टिकट

एमपीदुनिया डेस्क नईदिल्ली।जैसी संभावना थी, वही हुआ। लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई नहीं और भाजपा...

शहडोल जिले में राहुल गांधी लाइव

शहडोल जिले में राहुल गांधी लाइव

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राहल गांधी की लाइव सभा

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेन्स लाइव

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेन्स लाइव

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेन्स लाइव

आखिर कहा से शुरू हुई मोदी-शिवराज की तकरार

आखिर कहा से शुरू हुई मोदी-शिवराज की तकरार

देश के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा और अभिज्ञान प्रकाश बता रहे हैं शिवराज को डाउन करने के कारण।

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव